{"_id":"59f332a94f1c1bca678b79d8","slug":"111509110441-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए दो महिला बूथ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए दो महिला बूथ तैयार
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए जाएंगे। इन महिला बूथों में चुनाव ड्यूटी पर भी महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अतिरिक्त विशेष बूथों की सुरक्षा का जिम्मा महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगी।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिगत कमेटी हाल में दो महिला बूथ तैयार कर दिए गए हैं। दो महिला बूथ में बूथ संख्या 79 और 80 रहेंगे। एसडीएम और चुनाव अधिकारी निपुण जिंदल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रामपुर नगर परिषद के कमेटी हाल में 79 और 80 नंबर बूथ को महिला बूथ बनाए हैं। इन बूथों में महिला अधिकारी, कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी। महिलाओं को मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभी तक विधानसभा चुनाव में देश के दक्षिण राज्यों के चुनाव में महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए जाते रहे हैं। यह पहली बार है कि जब निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चुनाव विभाग ने हिमाचल के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो महिला बूथों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन