{"_id":"679cd61417b53031180b995b","slug":"11-members-did-not-attend-theog-bdc-meeting-quorum-not-complete-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-479750-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीडीसी की बैठक में नहीं पहुंचे 11 सदस्य, कोरम नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीडीसी की बैठक में नहीं पहुंचे 11 सदस्य, कोरम नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
कोरम पूरा न होने के कारण विकासात्मक कार्य होंगे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग । उपमंडल ठियोग खंड विकास कार्यालय में बीडीसी सदस्यों की त्रैमासिक बैठक हुई, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा। इस वजह से पंचायतों के कई विकासात्मक कार्य प्रभावित होंगे। बैठक में कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन 22 बीडीसी सदस्यों में 11 सदस्य अनुपस्थित रहे। ठियोग खंड विकास अधिकारी जगदीप राठौर ने बताया कि बैठक के बारे में सभी सदस्यों को पहले से सूचित कर दिया था। उसके बावजूद 11 बीडीसी सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में कई मुद्दे उठाए जाने थे और विकास कार्यों पर पर चर्चा की जानी थी। उन्होंने बताया कि अगर तीन बैठकों में लगातार कोई सदस्य नहीं पहुंचता है, तो इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी और कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। बैठक में मौजूद बीडीसी के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कि बीडीसी सदस्यों को लोग चुनकर भेजते हैं, ताकि उनके क्षेत्र में विकास के कार्य हों, लेकिन प्रतिनिधि इस बात को लेकर गंभीर नहीं होते हैं, तो यह आम जनता के साथ एक मजाक है। उपाध्यक्ष योगेश दत्त ने कहा कि पंचायतों में करीब ढाई करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिया गया। इसमें अभी 70 प्रतिशत पैसा खर्च किया है, लेकिन 30 प्रतिशत पैसा खर्च नहीं किया गया है। जिला परिषद पंचायत समिति समस्त सदस्यों और प्रधानों के बीच में तालमेल न होने के कारण विकास कार्यों का पैसा रुक जाता है। ऐसा ही यहां देखने को मिला। योगेश दत्त शर्मा ने बताया कि इस बैठक में बीडीसी सदस्य नीतीश श्याम, उषा भोटका , पूनम, देवदत्त, शीला चंदेल, महेंद्र कालटा, बलविंदर, अनीता हैटा, लेखराज, नेहा और कमलेश शामिल नहीं हुए। गौर हो कि बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या 22 है, जिसमें 11 बीडीसी सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। इस कारण कोरम पूरा नहीं हो सका। बीडीसी अध्यक्षा यशोदा ने बताया कि जल्द ही अगली बैठक रखी जाएगी, जिसमे सभी सदस्यों को शामिल होने के लिए कहा जाएगा।
बैठक में आमंत्रित किए जाते हैं जिला परिषद सदस्य
बीडीसी उपाध्यक्ष योगेश दत्त शर्मा ने बताया कि हर बार जिला परिषद सदस्यों को इस बैठक में आमंत्रित किया जाता है, लेकिन जिला परिषद सदस्यों सिर्फ उस समय ही बैठकों में आते हैं, जब उन्हें उन्हें अपने क्षेत्र का काम करवाना हो। इसके अलावा वह बैठक में आना उचित नहीं समझते। जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर प्रदीप झांगटा आज तक गिनी-चुनी बैठकों में आए हैं।