{"_id":"5bf97d5fbdec2241a73a6e2e","slug":"101543077215-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू बेल्स स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू बेल्स स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों और पढ़ाई में अव्वल होनहार पुरस्कृत
ब्लू बेल्स स्कूल क्यारी में वार्षिक समारोह आयोजित
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। ब्लू बेल्स स्कूल क्यारी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूली छात्रों की प्रस्तुति कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नीलम सरैईक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में दिनेश जस्टा भी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभुदयाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। छात्रों की ओर से पहाड़ी नाटी, एकल गान, समूह गान, पंजाबी नृत्य सहित विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार दिए गए। विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने पर अक्षिता वर्मा, शायना धनैईक, अरमान, तेजस, काव्यांशी, दिवंशी, प्रांजल जस्टा, अनीश, अंशिका, अडविक, हर्षित, वैभवी, विहान, पल्लक, रौनक, श्रेयांशी, स्वास्तिक, यशिका, सोनाली, कनिक, वंश, आर्यन, काव्य, रोनी, प्राची, प्रशांत, अन्य, नव्या, ध्रुव, पावनी, पार्थ, प्रत्यक्ष, समीर, कृष, ज्योतिका, यावनी और शाश्वत को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।