फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   70 वर्ष की आयु से मिले वृद्धावस्था पेंशन

70 वर्ष की आयु से मिले वृद्धावस्था पेंशन

Tue, 11 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन की 70 साल हो आयु
विज्ञापन

ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई मांग
पेंशन अदालतें राज्यवार लगाने का मुद्दा उठा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने सरकार से 80 वर्ष से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा घटा 70 साल करने की मांग की है। एसोसिएशन ने देश भर में लगने वाली पेंशन अदालतों को राज्य वार करवाने की भी मांग रखी है।
एसोसिएशन के रामपुर जोन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने की। बैठक में रामपुर जोन के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि 18 सितंबर को पेंशन अदालत देहरादून में भारत- तिब्बत सीमा पुलिस के सेक्टर हेडक्वार्टर में होगी। जिन्हें पेंशन संबंधी कोई समस्या है तो वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ वहां जाकर समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने अधिकारियों से मांग की है कि इन अदालतों का आयोजन भविष्य में राज्यवार किया जाए ताकि सबको को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटा कर 70 की जाए। बैठक में आरएल चौहान, नारायण दास मेहता, डीआर बिष्ट, जोवन पाठक, चैनराम कौशल, जगत राम, संसार कायथ, ठाकुर सिंह पालसरा, शारदा चौहान, संतोष मोहन नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed