{"_id":"5b784a8642c7924661543ca8","slug":"101534610054-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालढांक से हाटकोटी एनएच 707 पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे शराब ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालढांक से हाटकोटी एनएच 707 पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे शराब ठेके
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम दरकिनार कर खोले शराब के ठेके
लालढांक से हाटकोटी एनएच 707 पर खुले हैं कई ठेके
जल्द ही उक्त मामले की होगी जांच : ईटीओ
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। लालढांक से हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 पर खोले गए शराब के ठेके नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एनएच से 220 से 250 मीटर की दूरी पर शराब ठेके खोले जाने चाहिए। वहीं यहां नियमों के विपरीत 100 मीटर की दूरी पर ही शराब के ठेके खोले गए हैं।
एनएच 707 मिनस, पंड्रानू, कुड्डू, अंटी और सावड़ा कैंची पर शराब के ठेके खोले गए हैं। बीते करीब छह माह से नियमों को ताक पर रखकर ये शराब के ठेके चल रहे हैं, जिस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के सुरेंद्र, मोहन लाल, सुशील कुमार और लखनपाल के अनुसार एनएच से जब शराब ठेके हटाए गए थे तो सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ गिर चुका था। इसके बाद नगर परिषद के दायरे में शराब ठेके खोल दिए गए और शहरों से साथ लगते एनएच में फिर से शराब बिक्री शुरू हो गई। वहीं एनएच 707 में लाल ढांक से हाटकोटी तक खुले शराब के ठेके तो नगर परिषद के दायरे में भी नहीं आते, तो फिर इन पर उचित कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग से मांग की है कि इन शराब ठेकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस संबंध में ईटीओ रोहडू कर्म सिंह के अनुसार उनके अधीन आने वाले शराब के ठेके सुप्रीम कोर्ट के नियमों के मुताबिक खोले गए हैं। यदि ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं तो इन ठेकों की जांच की जाएगी। मौके पर विभाग के इंस्पेक्टर को भेजा जाएगा।