फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग हाटकोटी सडक को उदघाटन से पहले क्षतिग्रस्त करने लगे रसूखदार

ठियोग हाटकोटी सडक को उदघाटन से पहले क्षतिग्रस्त करने लगे रसूखदार

Wed, 16 May 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ भी
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले सड़क, रैलिंग तोड़ डाली
ठियोग-हाटकोटी रोहड़ू मार्ग पर रसूखदारों की दंबगई, पुलिस भी मेहरबान
प्लॉट से निकला मलबा सड़क पर फैंका, मलबे में दबी रैलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
ठियोग-हाटकोटी रोहड़ू सड़क डबल लेने बनने के बाद उद्घाटन से पहले ही कई जगह क्षतिग्रस्त कर डाली है। भवन निर्माण के लिए कुछ रसूखदारों ने सड़क की रैलिंग, पैरापिट तोड़ दिए हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लग रहा है।
दस साल लंबे इंतजार के बाद ठियोग-हाटकोटी रोहड़ू सड़क का निर्माण सिरे चढ़ने वाला था। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद अब उद्घाटन से पहले कई जगह पर रसूखदारों ने सड़क के किनारे भवनों की खुदाई के दौरान इसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाटकोटी से रोहड़ू के बीच करीब 10 किलोमीटर में पांच जगह पर सड़क पर बड़ी मशीनों को चला कर इसे तोड़ दिया। रसूखदारों के प्लॉटों से निकल रहा मलबा सड़क के किनारे रैलिंग के साथ फेंका जा रहा है। मलबा फेंकने के लिए सड़क के किनारे लगी रैलिंग तोड़ दी। कई जगह रैलिंग मलबे में दब गई। ठियोग से लेकर रोहड़ू तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर ऑटो वाशिंग सर्विस स्टेशन का पानी भी सड़क पर खुला छोड़ा गया है। कई घरों से लोगों के पानी की निकासी सड़क की ओर छोड़ दी है। लेकिन रसूखदारों पर कोई हाथ डालने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने सड़क कर दी खराब : तरुण
सड़क निर्माण कर रही सीएंडसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण ने कहा कि प्रदेश की सबसे बढ़िया डबल लेन सड़क बन कर तैयार हो रही। लोगों ने सड़क की दशा खराब कर दी। देख कर बड़ा दुख हो रहा है। जंगली राज लग रहा है। शिकायत के बाद कार्रवाई करने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कई बार की शिकायत : राजेश
स्टेट रोड प्रोजेक्ट के एक्सईन राजेश जसवाल ने बताया पुलिस से कई बार शिकायतेें की हैं। लोगों के नाम सहित पुलिस को शिकायत दी गई है। सड़क पर लोगों ने लाखों का नुकसान कर दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।



शिकायत में स्टेट रोड प्रोजेक्ट की ओर से कोई नाम नहीं बताया गया था। पुलिस ने पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान करने का मामला दर्ज कर दिया है। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-अनिल शर्मा, डीएसपी रोहड़ू

ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत मिली है। पुलिस को मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
-बीआर शर्मा, एसडीएम रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed