फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वॉलीबाल में नंदपुर, कबड्डी में धराड़ा ने मारी बाजी

वॉलीबाल में नंदपुर, कबड्डी में धराड़ा ने मारी बाजी

Mon, 16 Apr 2018 09:20 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में नंदपुर, कबड्डी में धराड़ा ने मारी बाजी
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
उपमंडल स्तरीय एंटी ड्रग्स खेल मेला संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। ग्रामीण से ब्लॉक स्तर तक आयोजित स्पर्धा में दस हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल मेले का समापन रविवार देर रात इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में हुआ।

वॉलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला नंदपुर पंचायत व अढ़ाल पंचायत के बीच हुआ। इसमें नंदपुर ने अढ़ाल को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। कबड्डी स्पर्धा के फाइनल मैच में जगोठी पंचायत और धराड़ा पंचायत भिड़ी। धराड़ा ने जगोठी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। महिलाओं की रस्साकशी में शाकली महिला मंडल ने पहला, जांगला (थाना) महिला मंडल ने दूसरा तथा भलाड़ा महिला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन स्पर्धा के युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में टिक्कर पंचायत व उकली महैंदली पंचायत भिड़ी। टिक्कर ने उकली महैंदली को पराजित किया। बैडमिंटन एकल वर्ग में उकली महैंदली पंचायत ने प्रथम तथा टिक्कर पंचायत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड युगल वर्ग में कठासू ने पहले, कैरम बोर्ड एकल वर्ग में पुजारली-3 पंचायत ने पहले स्थान पर बाजी मारी। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान, महासचिव दिग्विजय रौनी ने बताया कि युवा वर्ग नशे की बुरी आदतों में फंसता जा रहा है। युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर से ब्लॉक स्तर तक खेलों का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष खेल मेले में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वर्ष दस हजार प्रतिभागियों ने खेल मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed