फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मेहनत का फल पाकर चहके

मेहनत का फल पाकर चहके

Sat, 31 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
पीजी कॉलेज सीमा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावियों को पारितोषिक वितरण किया। मेहनत का फल पाकर मेधावी विद्यार्थी चहक उठे। समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। वार्षिक समारोह का शुभारंभ शिक्षा मंत्री ने किया।

सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। छात्रों ने नाटी डालकर मनोरंजन किया। शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए अदिति, पूजा, प्रीति, अक्षु, विनाक्ष, मोनिका, शिवानी, कविता, शशि बाला, सोनिया, किरण, संदीप, दीक्षा, दीपराज, नीतिश चौहान, मीरा देवी, वर्षा, अमीशा, मनीशा, रवीना, रमीला, नीता देवी, सरिता, काजल, राजवंती, अंबिका देवी, मीनू, नेहा, यशिका शर्मा, तब्बु बुशहरी, मनोज धिरटा को नवाजा। साथ ही प्रिया, कुसुम लता, दिव्या कुमारी, विजय कुमारी, विपुल कल्याण, रोहित, नूतन, रोहिता चौहान, रचना देवी, प्रीति शर्मा, सुकृति तेगटा, नेहा आजाद, राजेश्वरी, अनूप कुमारी, हीना, काजल, गोपाल, प्रिया, डिंपल शर्मा, पंकज, पूजा कुमारी, अशमिता, रंजना, गंगा, नमित कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त अंताक्षरी रानी, समीक्षा, देविका शहा, दिव्या शर्मा, वर्षा, संदीपा, ज्योति कुमारी, सुलेखा कुमारी, नीकिता रांटा, रेशमा, हरिकृष्ण, करण राठौर, नेहा देवी, कृति बांशटा, आंचल, मधु, रीचा, साक्षी, अंजला देवी, मृदुल, मुकेश कुमार, ऋतु बरागटा, सुषमा भारती, पूनम, मंजुला, जमुना, अनीता, नेहा, पूनम, संगीता, प्रियंका, सुमन, मिन्नी रेस्टा, रक्षा देवी, साक्षी मेहता, गिन्नी पापटा, नीरजा देवी, प्रज्ञा, प्रमीला, शानू देवी, सुरेखा कुमारी, कृतिका शर्मा, मीनाक्षी, ममता देवी, पुनीत, त्रिलोक, शिवांगी, सपना देवी, अंजला, कपिल सहित 300 से अधिक छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा सहित कई विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed