फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बिना किसी सरकार सहायता के लिए स्कूल के लिए जुटाई 45 लाख रुपये की राशि

बिना किसी सरकार सहायता के लिए स्कूल के लिए जुटाई 45 लाख रुपये की राशि

Tue, 27 Mar 2018 07:03 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल ने परिसर के विस्तार के लिए जुटाए 45 लाख
विज्ञापन

नेरवा में प्रधानाचार्य की मुहिम रंग लाई, पूर्व छात्रों और दानियों ने की मदद
कैंपस विस्तार के लिए सरकार से नहीं ली गई कोई मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा में प्रधानाचार्य केवल राम चौहान की ओर से परिसर के विस्तार के लिए चलाया गया अभियान सफल हो गया है। स्कूल ने बिना किसी सरकारी सहायता के परिसर के विस्तार के लिए करीब 45 लाख की राशि एकत्र कर भूमि खरीदी गई है। परिसर विस्तार होने पर स्कूल में अब जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं व अन्य गतिविधियों का आयोजन हो सकेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने पदभार संभालने के बाद स्कूल परिसर विस्तार के लिए निजी भूमि खरीदने की योजना बनाई। भूमि की कीमत 45 लाख रुपये थी। इतनी बड़ी रकम एकत्रित करना वास्तव में ही एक असंभव था। राशि एकत्र करने के लिए प्रधानाचार्य केवल राम ने दान देने के लिए सक्षम नेरवा स्कूल के सभी पूर्व छात्रों को पत्र लिखकर आर्थिक मदद देने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य रसूखदारों व सक्षम दानी सज्जनों से भी संपर्क साध कर आर्थिक सहयोग देने की अपील की। प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने बताया कि स्कूल में चलाया गया अभियान सफल रहा है। अप्रैल माह में शिक्षा मंत्री को लोकार्पण करने के लिए स्कूल में आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदने में मदद की है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed