{"_id":"5ab271144f1c1bba758b6b95","slug":"101521643796-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगसू में महिलाओं ने अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगसू में महिलाओं ने अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने विधायक और पुलिस को सौंपा मांग पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
उप तहसील कोटगढ़ की मंगसू पंचायत के महिला मंडलों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से शराब, भांग और अन्य नशों का कारोबार कर रहे हैं। इससे स्कूलों के युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने ग्राम पंचायत के माध्यम से क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा और पुलिस प्रशासन को मांग पत्र सौंपते हुए मांग की है कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले को लेकर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाएं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगी। प्रधान परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार की गंभीर समस्या है। इसकी रोकथाम के लिए पंचायत परिषद प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों और महिला मंडलों के सहयोग से कड़े कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि महिला मंडलों से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की शिकायत मिली है। नशे के अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में महिला मंडल मंगसू प्रधान निर्मला जिष्टू, महिला मंडल सेरठी प्रधान प्रतिभा, सदस्य मंगसू पंचायत प्रधान प्रमोद कुमार, उपप्रधान रापिंद्र जरेट, युवक मंडल सदस्य और स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन