{"_id":"5a7ee5004f1c1bd04b8b4bff","slug":"101518265600-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखी में आग की भेंट चढ़ा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखी में आग की भेंट चढ़ा मकान
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत जाखी गांव में शनिवार सुबह दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग में पांच कमरे व एक रसोईघर जल गए। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू निवासी संजय सूद ने जाखी गांव में स्थिति अपने बागीचे की देखभाल के लिए नेपाली मूल के विनोद कुमार को अपने दूसरे मकान में चौकीदार रखा है।
दो मंजिला मकान में चौकीदार अपने परिवार सहित रहता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे विनोद कुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान मकान में अचानक आग लग गई। विनोद कुमार की आंख खुली तो उसने घर में धुआं फैला हुआ देखा। विनोद कुमार ने अपने परिवार सहित बाहर निकल कर जान बचाई। लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र रोहड़ू को भी दी गई। लेकिन सड़क सुविधा से मकान दूर होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। अगर मकान तक सड़क सुविधा होती तो नुकसान कम होता। मकान को पूरी तरह से जलने से बचाया जा सकता था। उधर, उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी सेवग राम ने बताया कि आग लगने से दो मंजिला मकान जल गया। घटना की सूचना उन्हें देरी से मिली। घटनास्थल तक सड़क सुविधा नहीं है। ऐसे में दमकल वाहन मौके पर नहीं जा सका। अग्निकांड से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है।