फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4

4

Fri, 22 Feb 2019 04:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रेड पे मामला नहीं सुलझाया तो प्रबंधन के खिलाफ घेराव
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी संघ ने विद्युत बोर्ड को दी चेतावनी
48 श्रेणियों से संबंधित ग्रेड पे पर भड़के विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी संघ ने विद्युत बोर्ड पर आरोप लगाया है कि तकनीकी कर्मचारी संघ ने जो समयबद्ध नोटिस दिया है, इस पर बोर्ड प्रबंधन गंभीर नहीं है। संघ के प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कर्मचारी महासंघ ने 6 फरवरी 2019 को जो नोटिस बोर्ड प्रबंधन को दिया है, उसमें तकनीकी कर्मचारियों के संबंधित 48 श्रेणियों के ग्रेड पे से संबधित मामला मुख्य है। उन्होंने बताया कि इस कारण सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की पेंशन के मामले लटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन जानबूझ कर इस मामले को लटका रहा है। कहा कि बोर्ड प्रबंधन बोर्ड के ढांचे को सुरक्षित रखने में भी असफल रहा है। उपभोक्ताओं को नए कनेक्श्न उपलब्ध करवाने के लिए भी तीन फेज मीटर और विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक सामग्री स्टोरों में उपलब्ध नहीं है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड प्रबंधन 48 श्रेणियों से संबंधित ग्रेड पे मामले को 25 फरवरी तक नहीं सुलझाता तो तकनीकी कर्मचारी संघ 26 फरवरी को बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ मुख्यालय के प्रांगण में विशाल धरने के साथ घेराव करेगा। साथ ही आगामी रणनीति का एलान भी किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed