फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोअरकोटी में वार्षिक समारोह की धूम

लोअरकोटी में वार्षिक समारोह की धूम

Sun, 24 Dec 2017 09:47 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
लोअरकोटी में वार्षिक समारोह की धूम
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी में वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। छात्रों की ओर से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्याम सिंह चौहान विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। रंगारंग कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया। प्रधानाचार्य मनमोहन ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। छात्रों ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। छात्रों ने नाटी, पंजाबी व कुल्लवी गीतों पर नृत्य, एकल गान, समूह गान की प्रस्तुति दी। शिक्षा के क्षेत्र में इशिता शर्मा, अंशिका ठाकुर, विशेष कुमार, स्मृति शर्मा, पार्वती, पंकज, अमन, रोनक सिंह, अंशुल, रिया, सिमरन, अंशिका ठाकुर, मुस्कान, दीपक, विजय, विक्रम, अतुल, साक्षी, शीतल, नीतिका, मोनिका, निशा, रचना, किरण, प्रिया, आशीष, रीशु, गौरव ठाकुर, आइना, मुस्कान, योगिता, हर्ष, मोहित नेगी, कार्तिक ठाकुर, आस्था, रवि आजाद, तमन्ना को पुरस्कृत किया गया। खेलों व अन्य गतिविधियों के लिए रविंद्र ठाकुर, जतिन चौहान, सूरज शर्मा, निखिल, अंशुल, नकुल, पावेल, अभय, सचिन चौहान, गौरव, रमेश, रोशन, आयुष, तनुज, मोहित, श्वेता, नीतिका, आरती, तान्या को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान विजय लक्ष्मी, उप प्रधान मनीश ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, सोहन सिंह, इंदिरा देवी, ठाकुर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिव राम भारद्वाज, प्रेम सुख, शिक्षक तजेंद्र देष्टा, सुशील तांटा, बिंदी देवी, संगीता तेगटा, सुरक्षा कपटा, पल्लवी जोशी, अनीशा चौहान, सतीश जिंटा सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed