फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच-5 पर कूड़ा-कचरा फेंक रहा होटल

एनएच-5 पर कूड़ा-कचरा फेंक रहा होटल

Sat, 23 Dec 2017 07:07 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
एनएच-5 पर कूड़ा-कचरा फेंक रहा होटल
गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगते एनएच-5 पर गलु में एक नामी होटल स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। यहां एक नामी कंपनी का होटल पिछले कई सालों से चांदी कूट रहा है। लेकिन होटल की सारी गंदगी नेशनल हाईवे पर लिफाफों में डाल कर फेंकी जा रही है। यहां से अकसर अधिकारी गुजरते हैं। क्षेत्र में गंदगी से फैल रहे प्रदूषण पर कोई गौर नहीं कर रहा। अगर ऐसा न होता तो आज दिन तक होटल संचालकों पर नकेल कसी जाती।
विज्ञापन

देश-विदेश से पर्यटक कुफरी में घूमने आते हैं। लेकिन उनका स्वागत यहां कूड़े के ढेर से होता है। पंजाब से यहां घूमने आए अजय चंदेल, विक्रम ठाकुर, रोहित, सीमा और आरती ने बताया कि वे पहाड़ों में घूमने आए हैं। यहां पर गंदगी देखकर बहुत बुरा लगता है। निजी होटल के साथ बने शेड को गंदगी से भरा जा रहा है। साथ लगते भवन के मालिक अश्वनी सूद ने बताया कि इस गंदगी को हटाने के लिए कई बार होटल प्रबंधन को कहा गया। लेकिन होटल प्रबंधन ने इस बारे में कुछ नहीं किया। उधर, पंचायत प्रधान राजिंद्र सिंह झीना ने बताया कि होटल की शिकायत को लेकर वह डीसी शिमला को भी मिल चुके हैं। लेकिन होटल प्रबंधन इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने बताया की अब पंचायत की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। उधर, होटल मैनेजर जीआर शर्मा ने बताया कि जल्दी ही इस गंदगी को उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed