{"_id":"5a3d0c004f1c1b6a118b9873","slug":"101513950208-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराज, रंजीता बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराज, रंजीता बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मझोली टिप्पर में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वार्षिक समारोह में पंचायत प्रधान सीमा कांत बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही। मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम सिंह जम्वाल ने की। एसएमसी अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। देवराज और रंजीता को सर्वश्रेष्ठ छात्र, छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए कृतिका, सरोज, प्रीति, विशाल, ज्योति, जमुना, देवराज, मोनिका, पूजा, अजय, संगीता, रंजीता, सोनिका, प्रतिभा, काकू राम, सविता, प्रियंका, देशराज, अंकित, रोहित, पूर्ण, सुरेंद्र, दीक्षा, हिम्मत सिंह, सुमन, दिव्या, अंजलि, सौरव, अतुल, जतिन, सरोज, रवि, अंशिका, वंशिका व संजना राय आदि को पुरस्कृत किया। बेस्ट हाउस नेहरू सदन को चुना गया। कार्यक्रम का आगाज ज्योति और सखियों ने सरस्वती वंदना से किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सब ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौवीं और दसवीं के छात्रों ने समूह गान, प्रिया ने भारतनाट्यम, रोहित व पूजा ने पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दी। छात्रों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव और शिक्षा के महत्व पर लघु नाटिका का मंचन किया। सवीना, पूजा, रंजीता, सोनिका, ज्योति, प्रतिभा, प्रियंका ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।