फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   10 years imprisonment for holding three kilos of charas

Rampur Bushahar News: तीन किलो चरस के पकड़े दोषी को 10 साल कैद

Thu, 27 Apr 2023 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 27 Apr 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जनवरी 2022 में 3 किलो 228 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दोषी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने वीरवार को अहम फैसला सुनाते हुए राकेश कुमार निवासी गांव डीम, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू को चरस रखने और बेचने का आरोप सिद्ध होने पर 10 वर्ष के सशक्त कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

उप जिला न्यायवादी केएस जरयाल ने बताया कि दो जनवरी 2022 को एचआरटीसी की बस संख्या में बैठे राकेश कुमार से 3 किलो 228 ग्राम चरस बरामद हुई।
तफ्तीश मुकम्मल होने पर चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने राकेश कुमार को चरस रखने का जुर्म साबित होने पर 10 साल सशक्त कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी केएस जरयाल और कमल चंदेल ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed