फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PWD Minister Vikramaditya Singh met Union Minister of State for Rural Development Kamlesh Paswan in New Delhi

Himachal News: प्रदेश की 637 बस्तियां जुड़ेंगी सड़क सुविधा से, विक्रमादित्य ने नई दिल्ली में उठाया मामला

Thu, 01 May 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 07:34 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों की सड़कों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया।
 

विज्ञापन
PWD Minister Vikramaditya Singh met Union Minister of State for Rural Development Kamlesh Paswan in New Delhi
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से की भेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों की सड़कों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य में 57 फीसदी सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित की गई हैं और इन सड़कों के रखरखाव पर प्रति वर्ष 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके बावजूद राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत अधिक धन की आवश्यकता है। उन्होंने सड़कों के रखरखाव के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की भी मांग की।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई-1 के तहत निर्मित तीन सड़कों के उन्नयन करने की आवश्यकता है। इन सड़कों कोे पीएमजीएसवाई-4 में जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई-3 के तहत सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने और पीएमजीएसवाई-1 के तहत डोडरा-क्वार और बड़ा भंगाल क्षेत्र की चार सड़क परियोजनाओं के कार्य को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाने की अनुमति देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed