फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Process of making passport from home started in Himachal started from Chamba

Himachal Pradesh: हिमाचल में घर बैठे पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया शुरू, चंबा से शुरुआत; जानें विस्तार से

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में विदेश जाने वाले लोगों का घर बैठे पासपोर्ट बनवाने का सपना साकार होगा। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानें पूरी खबर विस्तार से...

विज्ञापन
Process of making passport from home started in Himachal started from Chamba
पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चेन्नई, गोवा और मध्य प्रदेश के बाद अब हिमाचल में भी लोगों को घर बैठे पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिलेगी। बुधवार को चंबा जिले से इसकी शुरुआत हो रही है। 9 से 11 जुलाई तक मोबाइल वैन चंबा के चौगान मैदान में उपलब्ध रहेगी। हर दिन 50 पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, पुराने पासपोर्ट को फिर से नया भी बनवा सकते हैं। चंबा के बाद किन्नौर, रामपुर और नाहन में यह सेवा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन

विदेश जाने वाले प्रदेशवासियों का घर बैठे पासपोर्ट बनवाने का सपना साकार होगा। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए आवेदक passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर पासपोर्ट मोबाइल वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। बुकिंग के बाद वैन तय समय पर आपके क्षेत्र में आएगी और पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। इसमें फिंगरप्रिंट्स, बायोमेट्रिक और दस्तावेज स्कैनिंग, कैमरा समेत अन्य उपकरण मौजूद हैं। मंगलवार को चंबा में मोबाइल वैन की सफल टेस्टिंग की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल वैन का लक्ष्य दुर्गम इलाकों के लोगों को घर के पास ही पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में शेड्यूल बनाकर पूरे हिमाचल में घूमेगी वैन
मौजूदा समय में शिमला स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर, शिमला और ऊना जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र संबद्ध हैं। अधिक लोगों को सेवा का लाभ देने के लिए भविष्य में वैन का पूरा शेड्यूल बनाकर किन्नौर, नाहन और रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों के अलावा शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल वैन से यह फायदा
जिन इलाकों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं, वहां के लोगों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। अप्वाइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज है। पासपोर्ट बनाने के दौरान दस्तावेज सत्यापन के लिए आपको बार-बार पासपोर्ट सेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि वैन में एक ही बार में सभी दस्तावेजों को सत्यापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed