फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   process of government formation has accelerated in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में तेज हुई सरकार गठन की प्रक्रिया

Fri, 21 Dec 2012 08:36 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2012 08:36 AM IST
विज्ञापन
process of government formation has accelerated in himachal pradesh

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय के बाद अब सरकार बनाने की जद्दोजहद तेज हो गई है। इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री पद के लिए भी रस्साकशी शुरू हो गई है। वीरभद्र सिंह को ही भावी मुख्यमंत्री माना जा रहा है, मगर उनके विरोधी नेता भी इस बीच गुपचुप सक्रिय हैं। विधायक दल की मीटिंग शुक्रवार या शनिवार को हो सकती है। हालांकि, इस बैठक के स्थल को लेकर अभी तक संशय बरकरार है।

विज्ञापन


पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वीरभद्र सिंह के अनुसार यह मीटिंग शुक्रवार अथवा शनिवार को होगी। बैठक शिमला में ही होगी। हालांकि, कुछ नेताओं का एक धड़ा यह भी कह रहा है कि यह बैठक नई दिल्ली में भी हो सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सोनिया गांधी ही मुहर लगाएंगी। इसके साथ ही वीरभद्र सिंह के निवास स्थान हाली लॉज में भी कांग्रेस के विजयी विधायकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 
बड़े जिलों ने बनाई कांग्रेस की सरकार

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन पर राज्य के बड़े जिलों ने मुहर लगाई। कांगड़ा, शिमला और मंडी जिलों से कांग्रेस को कुल 21 सीटें मिलीं। इनमें सबसे बड़े 15 सीटों वाले कांगड़ा में कांग्रेस को 10, भाजपा को 3, शिमला में कांग्रेस को 6, भाजपा को 1 और मंडी में कांग्रेस और भाजपा को 5-5 सीटें मिलीं। इन जिलों में कांग्रेस की बढ़त को भाजपा नहीं रोक सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केवल मंडी ने दोबारा भेजे कैबिनेट मंत्री
सरकार के 10 में से 4 कैबिनेट मंत्री चुनाव हार गए। केवल मंडी जिला ने अपने सभी तीन मंत्रियों गुलाब सिंह, जयराम और महेंद्र सिंह को दोबारा भेजा। इसी कारण इस जिला में मुकाबला बराबरी पर छूटा। कांगड़ा में चार में से दो और कुल्लू में एक  मंत्री चुनाव हार गए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि जनता के प्रेम ने ही कांग्रेस को जीत दिलाई है। बुरे एवं भ्रष्ट प्रशासन की वजह से ही भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने आज तक हिमाचल के विकास में बड़ा योगदान दिया है।


मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को हैरत भरा बताते हुए कहा कि इतना काम करने के बाद उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार ने आम आदमी के हित में काम किया और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed