फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prisoner dies suddenly in Nahan Central Jail daily exercise in morning and also encouraged others to do

Sirmour News: केंद्रीय कारागार नाहन में कैदी की अचानक मौत, सुबह करता था व्यायाम, अन्यों को भी करता था प्रेरित

Mon, 27 Oct 2025 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 08:34 PM IST
सार

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में एक ही महीने के भीतर सजा काट रहे कैदी की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। कैदी प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे उठ जाता था और व्यायाम करता था। इतना ही नहीं, अन्य कैदियों को भी व्यायाम को लेकर प्रेरित करता था। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Prisoner dies suddenly in Nahan Central Jail daily exercise in morning and also encouraged others to do
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक कैदी की मौत हो गई। एक ही महीने के भीतर सजा काट रहे कैदी की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन

जेल प्रबंधन के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे यहां एनडीपीएस के मामले में सजा काट रहे तीपेंद्र सिंह (46) निवासी गढ़वाल, उत्तराखंड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत जेल की डिस्पेंसरी में लाया गया। रक्तचाप कम होने पर उसे मेडिकल काॅलेज नाहन लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक कैदी के परिवार से कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा था, ऐसे में पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक भानू प्रकाश ने बताया कि तीपेंद्र सिंह सितंबर में ही मंडी जेल से यहां भेजा गया था। उसे सुंदरनगर में एनडीपीएस के एक मामले में डेढ़ साल की सजा सुनाई गई थी। अपनी आधे से ज्यादा सजा वह मंडी जेल में काट चुका था और यहां से कुछ ही महीनों में रिहा होने वाला था। उन्होंने बताया कि कैदी का व्यवहार अच्छा था। वह प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे उठ जाता था और व्यायाम करता था। इतना ही नहीं, अन्य कैदियों को भी व्यायाम को लेकर प्रेरित करता था। सोमवार सुबह भी उसने अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार व्यायाम किया। इसके बाद 9:00 बजे अच्छे से चावल आदि का नाश्ता किया। लेकिन अचानक 10:00 बजे उसने कहा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है।

विज्ञापन

14 अक्तूबर को दिल्ली के कैदी की हुई थी मौत
कैदी की अचानक मौत का एक महीने के भीतर यह दूसरा मामला है। इसी महीने 14 तारीख को भी यहां सजा काट रहे कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। हत्या के मामले में करीब 18 साल से सजा काट रहे दिल्ली निवासी राजेंद्र सिंह को हड्डियों से संबंधित जांच के लिए गार्द पैदल मेडिकल कॉलेज नाहन ले जा रही थी। इस दौरान अचानक गुन्नूघाट के समीप उसे चक्कर आ गया था। इसके बाद जेल से एंबुलेंस भेजकर उसे तुरंत मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा। नियमानुसार मामले में न्यायिक जांच होगी। -रमाकांत ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed