फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   primary school matak majri running in Janjghar neither has its own building nor toilet for 16 years

हिमाचल प्रदेश: जंजघर में चल रहा स्कूल, 16 साल से न अपना भवन न शौचालय; छात्र खुले में शौच करने को मजबूर

Thu, 21 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

प्राथमिक पाठशाला मटक माजरी हिमाचल प्रदेश का ऐसा स्कूल जिसके पास 16 वर्षों से न अपना भवन है न शौचालय। बच्चों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
primary school matak majri running in Janjghar neither has its own building nor toilet for 16 years
प्राथमिक पाठशाला मटक माजरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्राथमिक पाठशाला मटक माजरी 16 साल से सामुदायिक भवन (जंजघर) में चल रही है। न स्कूल का अपना भवन बन पाया न ही शौचालय। स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। जब से स्कूल खुला है, तब से भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी स्कूल की सुध नहीं ली। एक कमरे में सभी पांच कक्षाएं और कार्यालय चल रहा है। मिड-डे मील बरामदे में बनाया जाता है।

विज्ञापन

समाजसेवी अनुराग गुप्ता, पुष्पा खड़ूंजा, नीरज बंसल, हरीश और राजेश का कहना है प्रदेश सरकार गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के दावे करती रही है, लेकिन धरातल पर कई स्कूलों के बच्चों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रहीं हैं। इस स्कूल को 16 वर्षों बाद भी भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। जो शामलात भूमि शिक्षा विभाग चिह्नित कर रहा था, उस पर विवाद चला हुआ है। सभी पांच कक्षाएं, स्टोर कक्ष और कार्यालय एक कमरे में संचालित हो रहा है। बाकी सुविधाएं तो दूर शौचालय त की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन बच्चे खुले में शौच करते हैं। ऐसी दिक्कतों के कारण अब अभिभावक भी इस स्कूल में बच्चों को कम भेज रहे हैं। चार वर्ष पहले तक 30 बच्चे पढ़ते थे, अब यह संख्या सिमट कर 14 रह गई है। इस स्कूल में दो शिक्षक, मध्याह्न भोजन कर्मी व मल्टीपर्पज वर्कर सेवारत हैं। स्कूल की एसएमसी कमेटी प्रधान प्रोमिला देवी का कहना है कि पाठशाला में सुविधाओं के अभाव में अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में भेज रहे हैं। हालात नहीं बदले तो स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन

अपना स्कूल भवन नहीं होने से दिक्कतें
केंद्रीय पाठशाला माजरा के सीएचटी अनूप वर्मा, ग्राम पंचायत माजरा की प्रधान दीपिका खड़ूंजा व वार्ड सदस्य कलावती ने बताया कि मटक माजरी प्राथमिक पाठशाला को सामुदायिक भवन के छोटे से कमरे में संचालित किया जा रहा है। काफी प्रयास के बावजूद स्कूल भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत के माध्यम से सामुदायिक भवन के ऊपर प्रस्तावित एक मंजिल और बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

स्कूल भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही : रामपाल
बीईईओ माजरा रामपाल ने कहा कि पिछले दिनों ही मटक माजरी स्कूल का दौरा किया था। अभिभावकों व स्थानीय ग्रामीणों से स्कूल भवन को भूमि प्रदान करने बारे विचार-विमर्श किया गया, लेकिन चिह्नित की गई शामलात भूमि पर कुछ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed