फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Press statement of BJP State General Secretary Bihari Lal Sharma On Congress Tiranga Yatras

Himachal News: 'भारतीय सेनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की भाषा में अंतर, सर्वदलीय बैठक में कुछ और बाहर कुछ'

Mon, 19 May 2025 03:22 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 May 2025 03:22 PM IST
सार

Bihari Lal Sharma : भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल जब सर्वदलीय बैठक में शामिल होते हैं तो वहां उनकी भाषा कुछ और होती है और बैठक से बाहर आते ही उनकी भाषा बदल जाती है।

विज्ञापन
Press statement of BJP State General Secretary Bihari Lal Sharma On Congress Tiranga Yatras
भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के आग्रह पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेनाओं की वीरता, साहस एवं पराक्रम का सम्मान करना, अभिनंदन करना है। जिस प्रकार से भारतीय सेनाओं ने कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा भारतीय पर्यटकों की नृशंस हत्याओं का मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर दिया है, वह हमारी सेनाओं की वीरता और कौशल को प्रदर्शित करता है। इन यात्राओं में केवल भाजपा ही नहीं अपितु पूरे समाज के लोग सहभागी हो रहे हैं।

विज्ञापन


बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले इन तिरंगा यात्राओं का संचालन पूरे देश में व हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है और जिस प्रकार से इन तिरंगा यात्राओं में आम जनमानस जुड़ रहा है उससे स्पष्ट होता है कि जिस प्रकार से भारतीय सेनाओं ने अपना शौर्य दिखाया है, उससे प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित है और इन तिरंगा यात्राओं से हमारी राष्ट्र की सेनाओं का मनोबल भी बढ़ा है।

विज्ञापन

बिहारी लाल शर्मा ने आगे कहा कि विपक्षी दल के कुछ नेताओं ने जिस प्रकार से बयानबाजी की है वह निंदनीय है और इस प्रकार की भाषा का उपयोग हमें हमारे देश व सेना के लिए कतई नहीं करना चाहिए इससे न केवल सेनाओं का मनोबल आहत होता है बल्कि आतंकवादियों व पाकिस्तानियों को आश्रय भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जब सर्वदलीय बैठक में शामिल होते हैं तो वहां उनकी भाषा कुछ और होती है और बैठक से बाहर आते ही उनकी भाषा बदल जाती है। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि देश व सेना के सम्मान के लिए राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सभी को इन तिरंगा यात्राओं में शामिल होना चाहिए और आम जनमानस को भी इन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलत होकर देश व सेना के सम्मान को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 171 मंडलों एवं 94 जिला परिषद वार्डों के तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed