फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Press conference of Revenue and Horticulture Minister Jagat Singh Negi in Shimla

Jagat Singh Negi: जगत नेगी की जयराम ठाकुर को चुनौती, 25 करोड़ खर्चे तो हिसाब दें; बर्बादी का लगाया आरोप

Fri, 13 Dec 2024 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। वहीं, उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए कहां खर्च किए जयराम ठाकुर इसका हिसाब दें। 

विज्ञापन
Press conference of Revenue and Horticulture Minister Jagat Singh Negi in Shimla
राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (File Photo) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद कहानियां गढ़ रहे हैं। नेगी ने जयराम को चुनौती देते हुए कहा कि बिलासपुर के कार्यक्रम में 25 करोड़ रुपए कहां खर्च किए इसका हिसाब दें। नेगी ने कहा कि जयराम निराधार दावे करने में माहिर हैं।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से की गई पैसे की बर्बादी को उजागर करते हुए नेगी ने कहा इनवेस्टर मीट जैसे आयोजनों के दौरान पिछली भाजपा सरकार ने करोड़ों की फिजूलखर्ची की। नेगी ने दावा किया कि इस आयोजन पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का सार्वजनिक धन बर्बाद किया गया, जिसमें टेंट लगाने पर खर्च किए गए 18 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। नेगी ने कहा हमने दो साल के कार्यकाल का समारोह न्यूनतम खर्च के साथ मनाया और अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन


नेगी ने जयराम पर धनबल और ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके मौजूदा सरकार को गिराने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। नेगी ने कहा जयराम ने विधायकों को खरीदने और सरकार को गिराने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। नेगी ने राज्य को बेचने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, क्या हिमाचल प्रदेश को तब बेचने की कोशिश नहीं की गई जब भाजपा सरकार ने धारा 118 के तहत भूमि आवंटित की थी। नेगी ने भाजपा के एक राष्ट्र, एक चुनाव की तैयारियों पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा के इरादे सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed