Himachal CM: सीएम सुक्खू बोले- जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो पवन खेड़ा ने मुझे समोसा किया ऑफर
मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि "जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो पवन खेड़ा ने मुझे समोसा ऑफर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukvinder Singh Sukhu says, "When I arrived at the Maharashtra Congress office, Pawan Khera offered me Samosa then I asked if the politics that is going on here, is on Samosa or development, women's respect... Truth always faces lies but in the end,… pic.twitter.com/46fUrr50nh
— ANI (@ANI) November 9, 2024विज्ञापन
वहीं, दिल्ली में सीएम सुक्खू ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, ”मैं तो समोसे खाता नहीं हूं, मुझे हेल्थ इश्यू है”. इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि यह मिस-बिहेव का मामला है, जबकि समोसे को लेकर खबर चलाई जा रही है। सीएम सुक्खू ने यहां तक कहा कि यह विपक्ष की साजिश है, क्योंकि हमारे फिर से 40 विधायक हो गए हैं और जब से ऑपरेशन लोट्स नाकाम हुआ है, तब से दिल्ली में ज्यादा चर्चा है।
समोसा विवाद पर सीआईडी ने क्या कहा?
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य गुप्तचर विभाग की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया है। राज्य गुप्तचर विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि 21 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1930 हेल्पलाइन डाटा सेंटर के उद्घाटन और गुप्तचर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के लिए विभाग कार्यालय का दौरा किया था। इसके उद्घाटन और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दौरे के बारे में पुलिस महानिदेशक राज्य गुप्तचर विभाग के कार्यालय में एक ब्रीफिंग सत्र हुआ।
इस सत्र के दौरान एक अधिकारी ने जलपान प्रबंधन विशेष तौर पर पर्यटन निगम और बाहर से लाई गई खाने की चीजों की तरफ ध्यान दिलाया। इसके बाद यह बात संज्ञान में आई कि मुख्यमंत्री को कुछ खाद्य सामग्री नहीं परोसी गई। इस पर गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिदेशक संजीव रंजन ओझा ने यह पता लगाना चाहा कि वह खाने की चीज भोजन की सूची से कैसे गायब हो गई। गुप्तचर विभाग का कहना है कि यह हिमाचल प्रदेश सीआईडी का आंतरिक मामला है और सीआईडी विभाग एक अनुशासित संगठन है। सीआईडी की ओर से कहा गया है कि इस पूरे मामले में राज्य सरकार का कोई लेना देना नहीं है।