हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- मैं प्रदेश अध्यक्ष बनने का इच्छुक नहीं, पार्टी हाईकमान को भी कर दिया है सूचित
Deputy CM Mukesh Agnihotri: मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी अवगत करवा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी अवगत करवा दिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में मुकेश अग्निहोत्री ने माना कि उनके समक्ष पार्टी हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा था।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पत्नी के देहांत के बाद परिवार में उत्पन्न हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाईकमान से इस तरह की कोई भी जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास उनकी बेटी और परिवार की जिम्मेदारियां हैं जिसके चलते वे ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि इस तरह का दायित्व संभाल सकें।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पानी के जो पेंडिंग बिल हैं उन्हें न लेने का आदेश विभाग को दिया गया है। इस बारे में शहरी विकास विभाग के साथ भी मंत्रणा चल रही है। भविष्य में इस व्यवस्था को कैसे सुचारू किया जा सकता है, उस दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिलहाल बिल न लेने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बिलों का ज्यादा मसला नहीं है इससे विभाग को वर्ष भर में 40 करोड़ की ही आय प्राप्त होती है। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बिलों को पंचायतों के हवाले करने को कह रही है। पंचायतें ही अब बिल देंगी और उसकी कलेक्शन भी करेंगी। केंद्र ने इस योजना को लागू करने सारी फंडिंग रोक दी है। प्रदेश सरकार अब इस पर कार्य कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.