फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh will be on Mandi tour from March 19 direct communication with workers will visit all districts

Himachal: प्रतिभा सिंह 19 मार्च से मंडी दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगी सीधा संवाद; सभी जिलों में जाएंगी

Mon, 17 Mar 2025 06:23 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Mar 2025 06:23 AM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 19 से 22 मार्च तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
Pratibha Singh will be on Mandi tour from March 19 direct communication with workers will visit all districts
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगी। वह इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगी। पहले चरण में वह 19 से 22 मार्च तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्हें मजबूत करना, उनकी समस्याओं को सुनकर दूर करना पार्टी अध्यक्ष के नाते उनका प्रमुख दायित्व है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी। सुंदरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम मंडी में रहेगा। 20 मार्च को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे मंडी में मंडी सदर, द्रंग, जोगिंदरनगर, सराज और बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम मंडी ही रहेगा। 21 मार्च को सुंदरनगर में सुबह 11 बजे सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट,धर्मपुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम सुंदरनगर रहेगा। 22 मार्च को नाचन में ड्रीम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वार्षिक पारितोषिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके उपरांत शिमला लौट आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed