{"_id":"67dadd983f25ef8f03085dfc","slug":"pratibha-singh-said-government-will-have-to-pay-more-attention-to-horticulture-and-tourism-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- सरकार को बागवानी और पर्यटन में देना होगा और ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- सरकार को बागवानी और पर्यटन में देना होगा और ध्यान
Wed, 19 Mar 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:37 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार को बागवानी और पर्यटन क्षेत्र में और भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में चुनावी वादों को तरजीह दी है। मगर सरकार को बागवानी और पर्यटन क्षेत्र में और भी काम करना चाहिए। बजट में इन दोनों के लिए विशेष प्रावधान होना चाहिए था। पर्यटन प्रदेश की आर्थिक रीढ़ की हड्डी है तो बागवानी विकास में अहम आय का जरिया है।
विज्ञापन
वह बुधवार को वह सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत कर थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत है। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचारों को साझा किया जाएगा। हर कार्यकारिणी को गठित करने से पहले पूरा फीडबैक लिया जाएगा। उसी के बाद पार्टी के जुझारू नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत की मंडी संसदीय क्षेत्र में चली रही अनुपस्थिति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये उनकी मर्जी है कि अपने संसदीय क्षेत्र में आना है या नहीं। उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थीं तो मंडी संसदीय क्षेत्र में आई आपदाओं के दौरान जनता के सुख-दुख में बराबर हाजिरी देती रहीं। अब सांसद कंगना रणौत हैं। उन्हें कहां और कैसे जाना है, वही तय करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब से आए पर्यटकों द्वारा कानून व्यवस्था खराब करने पर चिंता जताई। इस मौके पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।