फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh reaction on Delhi election result said it is sad that the results did not come as expected

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर बोलीं प्रतिभा सिंह, परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आए दुख है

Sat, 08 Feb 2025 05:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 05:31 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए जिसका उन्हें दुख है। 

विज्ञापन
Pratibha Singh reaction on Delhi election result said it is sad that the results did not come as expected
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए जिसका उन्हें दुख है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लोगों के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। पार्टी हार के कारणों का मंथन करेगी और जहां कमियां रह गई हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनावों में कांग्रेस नेताओं ने बहुत मेहनत की। लोगों को पूर्व में किए गए कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और पार्टी की भावी विकास योजनाओं को भी रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनमत का आदर करती है। उन्होंने दिल्ली में चुने गए नेताओं को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई सरकार दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और लोगों से किये गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed