फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm narendra modi will give tips on board examination live in shimla

परीक्षाओं का तनाव दूर करने के मंत्र देंगे पीएम मोदी, 3500 स्कूलों, कॉलेजों में होगा लाइव प्रसारण

Wed, 07 Feb 2018 08:24 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will give tips on board examination live in shimla
PM Modi - फोटो : ANI

वार्षिक परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सुबह 11:00 बजे विद्यार्थियों को विशेष मंत्र देंगे। मोदी के कार्यक्रम का प्रदेश के 3500 सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम को प्रदेश में दिखाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छठी से जमा दो के स्कूली विद्यार्थियों और कॉलेज-विवि के विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए सभी उपायुक्तों, शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

पीएम से सवाल भी पूछ सकेंगे विद्यार्थी

pm narendra modi will give tips on board examination live in shimla
pm modi

उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठ लाख विद्यार्थियों को कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसमें सात लाख स्कूली और एक लाख कॉलेज-विवि विद्यार्थी शामिल होंगे। स्कूलों-कॉलेजों में इंटरनेट सुविधा से जुड़ी कंप्यूटर लैबों में यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा।

जहां इंटरनेट या कंप्यूटर नहीं हैं, वहां टीवी या स्क्रीन लगाकर दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। जहां टीवी का इंतजाम नहीं होगा वहां रेडियो सेट से कार्यक्रम सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी शिमला के रिज मैदान पर लगी स्क्रीन पर भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री इस दौरान विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी देंगे। विद्यार्थी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए एग्जाम स्ट्रेस लिंक के माध्यम से सवाल पूछ सकते हैं। नवीं कक्षा से आगे की कक्षाओं वाले विद्यार्थी ही सवाल पूछ सकते हैं। सवाल केवल परीक्षाओं के तनाव से जुड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed