फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pickup of pilgrims from Punjab crashed in Himachal four killed in the accident many injured

Himachal Pradesh: पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार की मौत; 21 घायल

Fri, 15 Aug 2025 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चामुंडा (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 10:49 AM IST
सार

Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Pickup of pilgrims from Punjab crashed in Himachal four killed in the accident many injured
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जदरांगल के इक्कू मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हो गए। पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे, जिनमें से दो सुरक्षित हैं। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ।

विज्ञापन


श्रद्धालु मोगा (पंजाब) के बाघी के निहाल सिंह वाला के रहने वाले थे। वह चामुंडा मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा बड़भाग सिंह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निजी होटल के पास ढलान में चालक ने पिकअप को लिंक रोड की ओर मोड़ना चाहा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन सड़क से पलटकर खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान जसबीर सिंह पुत्र बरयाम सिंह, परमजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह, किरन पत्नी सुखजिंद्र सिंह और सुखजिंद्र पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। तीन की टांडा मेडिकल कॉलेज और एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच  शुरू कर दी है। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप ने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु आईसीयू में भर्ती है, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची
चालक निर्भय सिंह पुत्र प्यारा सिंह, परिचालक अंग्रेज पुत्र शिंदर सिंह, कर्म सिंह पुत्र राम सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह, अनमोल सिंह, अनमोल सिंह पुत्र राम सिंह, जसप्रीत पुत्र लाम्बी, सतनाम पुत्र जसकीर, अर्शदीप पुत्र जसबीर, लखवीर सिंह पुत्र भजन सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र मानक सिंह, हरनाम सिंह, हरनाम पुत्र जगदेव, बलविंद्र कौर पुत्री बलदेव सिंह, आकाशदीप पुत्र कर्मजीत, लवप्रीत पुत्र कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमनदीप कौर पुत्री कुलवंत, हरमीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, हरिसिमरन कौर पुत्री कुलवंत, विरेंद्र पुत्र हरबंश सिंह, फतेह सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, सहप्रीत सिंह पुत्र निर्मय सिंह और निर्भय सिंह पुत्र देव सिंह घायल हुए। इसके अलावा दुर्घटना में पूनम पुत्री राधे श्याम और सिमरन कौर पत्नी निर्भय सिंह को कोई चोट नहीं आई।

चंबा में रावी नदी में गिरी कार
वहीं, चंबा जिले के भरमौर में पंजाब के श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार बीती रात को दुर्गठी के समीप धाई माता मंदिर के पास रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग लापता हैं जबकि दो लोग घायल हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों का मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज चल रहा है। 

भटालवा मंदिर के समीप कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत
सुल्तानपुर-जोत मार्ग पर भटालवा मंदिर के समीप कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश पुत्र चुहडू निवासी बड़बेही के रूप में हुई है। हादसा बीती मध्य रात का बताया जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने खाई में गिरी कार को देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खाई में उतरकर देखा तो कार में मृतक का शव भी बरामद  हुआ। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को उठाकर सड़क तक पहुंचा। जिसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। पुलिस टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि भटालवा मंदिर के समीप खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत हुई है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed