फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PBKS vs DC fifth time in Dharamsala know who has won more matches here

PBKS vs DC: धर्मशाला में पांचवीं बार आमने-सामने होगी पंजाब और दिल्ली, जानें यहां किसने जीते हैं ज्यादा मैच

Tue, 06 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 May 2025 05:00 AM IST
सार

IPL 2025: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच 8 मई को धर्मशाला में मुकाबला होगा। धर्मशाला में अब तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं।

विज्ञापन
PBKS vs DC fifth time in Dharamsala know who has won more matches here
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 8 मई को धर्मशाला में 5वीं बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी है। धर्मशाला में अब तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते हैं। इस समय दोनों ही टीमें जीत की लय में चल रही हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में 15 मई 2011 को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। इसमें पंजाब ने दिल्ली पर 29 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद 19 मई 2012 को धर्मशाला में खेले आईपीएल मैच में दिल्ली ने दस गेंद शेष रहते हुए पंजाब को छह विकेट से पराजित किया था। 16 मई 2013 को खेले मैच में पंजाब ने दिल्ली को 7 रनों से पराजित किया था।
विज्ञापन


करीब दस साल बाद धर्मशाला स्टेडियम में 17 मई 2023 को पंजाब किंग्स और दिल्ली की भिड़ंत हुई थी। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से पराजित कर धर्मशाला में अब तक खेल चार मुकाबलों में दो-दो की बराबरी कर ली थी। अब आठ मई को फिर से पंजाब और दिल्ली में टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ही ऐसी टीम है। जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार मैच खेले हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग ने तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें दो में चेन्नई ओर एक में पंजाब किंग्स जीती है। आरसीबी ने दो मुकाबलों में एक मैच जीता है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने एक मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स के साथ खेला है। जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed