{"_id":"f99f73a87ccad22e52bdf9c89008a40e","slug":"pay-himachal-electricity-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटा दिया 4000 बिजली कर्मचारियों का पे स्केल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटा दिया 4000 बिजली कर्मचारियों का पे स्केल
अमर उजाला ,शिमला
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों के 50 वर्गों को दिए जाने वाले पे स्केल में संशोधन किया है। इन्हें पंजाब की तर्ज पर स्केल जारी किया है।
विज्ञापन
इससे प्रबंधन को भविष्य में इन वर्गों में भर्ती होने वाले कर्मचारियों को पहले के मुकाबले कम वेतन अदा करना होगा। इनके साथ ही इन पदों पर पदोन्नति के समय वर्तमान कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस अधिसूचना के बाद बोर्ड के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने संशोधन के बाद प्रबंधन से मांग की है कि बचत के लिए जारी की गई अधिसूचना को भविष्य के कर्मचारियों को भले ही लागू किया जाए, लेकिन वर्तमान में जो कर्मचारी पदोन्नत होते हैं, उन्हें पदोन्नति पर किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड प्रबंधन ने पंजाब की तर्ज पर हेल्पर से लेकर प्रमोटी जेई वर्ग के तकनीकी कर्मचारियों को संशोधित पे स्केल देने का फैसला लिया है। इसमें प्रबंधन ने नई नियुक्तियों और पदोन्नति होने वाले कर्मचारियों पर लागू करने का फैसला लिया है।
फैसला तुरंत रद्द हो: यूनियन
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा और महासचिव हीरा लाल वर्मा ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर राहत देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के इस फैसले से आम कर्मचारियों में भारी रोष है।
इन वर्गों के कर्मचारी होंगे प्रभावित
हेल्पर, स्टेनो, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, चालक, टेलीफोन मैकेनिक, आटो मैकेनिक, लाइन मैन, एसएसए, जेडीएम, सिल्ट आब्जर्वर, वेल्डर, फोरमैन, वरिष्ठ स्केल स्टेनोग्राफर, विधि अधिकारी, सहायक वास्तुकार और प्रमोटी जेई से लेकर अन्य वर्गों के कर्मचारी ।