फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Parliament Monsoon Session Rajya Sabha MP Sikander Kumar raised issue of increasing influence of drugs

Parliament Monsoon Session 2025: राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने सदन में उठाया नशे के बढ़ते प्रभाव का मामला

Mon, 21 Jul 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Jul 2025 07:38 PM IST
सार

संसद के मॉनसून सत्र का आगाज बेहद हंगामेदार रहा। इसी बीच सोमवार को पहले दिन राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सदन में युवाओं में बढ़ती नशे की लत और इसके प्रभावों का विषय उठाया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Rajya Sabha MP Sikander Kumar raised issue of increasing influence of drugs
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने सोमवार को संसद में मानसून सत्र के पहले दिन सदन में युवाओं में बढ़ती नशे की लत और इसके प्रभावों का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में नशे की समस्या से जुड़ी चुनौतियों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। युवा वर्ग में नशीले पदार्थों के सेवन और नशीली दवाओं की तस्करी गंभीर समस्या बन गई है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया और इस समस्या के निदान के लिए सख्त नीति और कड़े कानून के प्रावधान की मांग की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम के रूप में मादक पदार्थों की लत इसके प्रभाव और नशामुक्ति अध्याय को शामिल करने की मांग रखी।
विज्ञापन


डॉ. सिकंदर कुमार ने सदन के माध्यम से कोयला और खान मंत्री से जानना चाहा कि क्या सरकार ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक नगर बद्दी में अनिवार्य पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त किए बिना अवैध रेत खनन के मामलों में विनियामक उल्लंघनों की अनदेखी को लेकर राज्य खनन विभाग को काई निर्देश जारी किए हैं? हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान अवैध रेत खनन के कारण अनुमानित नुकसान का ब्योरा क्या है? हिमाचल प्रदेश में अवैध रेत खनन को रोकने और लघु खनिजों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ की गई कार्यवाही और उठाए गए कदमों का ब्यौरा क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि एमएमडीआर अधिनियम 1957 की धारा 15 के तहत राज्य सरकारों को गौण खनिजों के संबंध में खदान पट्टों या अन्य खनिज रियायतों के अनुदान को विनियमित करने और उनसे संबंधित प्रयोजनों के लिए नियम बनाने का अधिकार दिया गया है। राज्य सरकारों को खनिजों के अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण को रोकने और उनसे संबंधित मामलों के लिए नियम बनाने का अधिकार दिया गया है इसलिए अवैध खनन पर नियंत्रण करना मुख्य रूप से राज्य सरकार का उत्तरदायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed