फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections in Himachal may be postponed due to ongoing tussle between the govt and commission

Himachal Panchayat Elections: हिमाचल में आगे सरक सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार और आयोग में चल रही खींचतान

Tue, 25 Nov 2025 09:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 09:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लगा है। दूसरा पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Panchayat elections in Himachal may be postponed due to ongoing tussle between the govt and commission
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव आगे सरक जाएंगे। सरकार ने पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का फैसला लिया है। इसका सीधा असर संस्थाओं के चुनाव पर पड़ सकता है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग को सिर्फ रोस्टर की अधिसूचना का इंतजार है, लेकिन इसी बीच प्रदेश सरकार ने पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन करने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया में दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में चुनाव चार महीने आगे सरक सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लगा है। दूसरा पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 31 जनवरी, 2026 को संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सरकार और राज्य आयोग के बीच चल रही खींचतान के चलते कैबिनेट ने पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का फैसला लिया है। अब पंचायतों की नई सीमाएं तय होंगी। इस स्थिति में मौजूदा मतदाता सूची अप्रासंगिक हो जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग को ऐसे पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं का नया ब्योरा तैयार करना पड़ेगा। इससे न केवल प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों में देरी होगी, बल्कि जनवरी 2026 में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव भी आगे खिसक सकते हैं। पंचायतों में दोबारा से वोटर लिस्ट के लिए मैपिंग होगी और फाइनल वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने में राज्य निर्वाचन आयोग को समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती है पंचायतों की संख्या
हिमाचल में 3577 पंचायतें है। अब पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के चलते इनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं प्रदेश में 91 पंचायत समितियों सहित 250 जिला परिषद वार्डों में सदस्यों के चुनने के लिए चुनाव होने हैं। संविधान के प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं के लिए तीनों स्तरों पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्ष के पदों पर आरक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह से पंचायतों में प्रधान, वार्ड सदस्यों, पंचायत समितियों और जिला परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव लड़ने के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में केवल उपप्रधान का ऐसा पद है, जो अनारक्षित है। इस पद पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed