{"_id":"b96d4bce6c1dc13b6eb896491f15f922","slug":"online-complaint-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन भी शिकायत कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन भी शिकायत कर सकेंगी महिलाएं
अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश का महिला आयोग अब हाइटेक होने जा रहा है। आयोग की अपनी वेबसाइट होगी। इस पर महिलाएं ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कर सकेंगी। इस संबंध में आयोग विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
हर माह महिला आयोग के पास 15 से 20 शिकायतें पहुंचती हैं। महिला आयोग की अपनी वेबसाइट बनाने का यह सिलसिला पिछले कई साल से चल रहा है। भाजपा कार्यकाल में आयोग की अध्यक्ष रही धनेश्वरी ठाकुर ने भी इस बारे में प्रयास किए थे, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हटाए जाने के बाद नई अध्यक्ष ने फिर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। आयोग का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर महिलाओं को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आयोग मुफ्त हेल्पलाइन सेवा भी शुरू करने जा रहा है। यह सुविधा महिलाओं को 24 घंटे मिलेगी। वर्तमान में महिलाएं आयोग की अध्यक्ष के लैंडलाइन नंबर पर ही शिकायतें करती हैं।
इन सुविधाओं के मिलने के बाद महिलाओं को शिकायत करने के लिए शिमला नहीं आना होगा। ऑनलाइन शिकायतों का जवाब भी संबंधित शिकायतकर्ता को ऑनलाइन ही देने का प्रावधान होगा। इधर, महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि शीघ्र ही आयोग की अपनी
महिला आयोग का होगा अपना भवन
प्रदेश महिला आयोग का शिमला में अपना भवन होगा। इसके लिए शिमला में जमीन की तलाश की जा रही है। भवन में कोर्ट रूम, काउंसलिंग रूम, सेमिनार हाल, जरूरतमंद महिलाओं के रहने के लिए कमरों की सुविधा के अलावा अन्य सहूलियतें आयोग के नए भवन में होंगी।