फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now the thrill of parasailing in Gobind Sagar Lake Bilaspur trials from next week

Gobind Sagar Lake Bilaspur: गोबिंद सागर झील में अब पैरासेलिंग का रोमांच, अगले सप्ताह से ट्रायल; जानें सबकुछ

Thu, 28 Nov 2024 07:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में दिसंबर के पहले सप्ताह में पैरासेलिंग का ट्रायल रन शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Now the thrill of parasailing in Gobind Sagar Lake Bilaspur trials from next week
पैरासेलिंग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोबिंद सागर झील में अब पैरासेलिंग का रोमांच होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में पैरासेलिंग का ट्रायल रन शुरू होगा। वाटर स्पोर्ट्स के लिए एक और गतिविधि को जोड़ा जा रहा है। टिहरी डैम में पैरासेलिंग करवा रही दिल्ली की एक कंपनी को इस परियोजना में ट्रायल संचालन के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कंपनी अगले दो माह तक झील में पैरासेलिंग गतिविधियों का संचालन करेगी। जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए सभी आवश्यक अनुमति प्रदान कर दी है। कंपनी दिसंबर के पहले सप्ताह में अपनी पैरासेलिंग बोट को बिलासपुर लाएगी। इस दौरान एक तकनीकी समिति गतिविधियों की निगरानी करेगी।

विज्ञापन

ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर जिला नियामक समिति स्थायी संचालन के लिए अनुमति देगी। गोबिंद सागर झील में पहले से मौजूद क्रूज और शिकारे जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। अब इन गतिविधियों में पैरासेलिंग को शामिल करने से झील की लोकप्रियता और बढ़ेगी। इससे बिलासपुर को जल रोमांच गतिविधियों का केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। पैरासेलिंग की यह पहल न केवल रोमांच प्रेमियों को आकर्षित करेगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य बिलासपुर को जल पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाना है। इस कदम से झील के आसपास होटल, रेस्तरां और हस्तशिल्प जैसे सहायक उद्योगों में भी विकास होगा। भविष्य में प्रशासन की ओर से झील में और भी जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने की योजना है। यदि ट्रायल सफल होता है तो पैरासेलिंग को स्थायी रूप से झील की आकर्षण सूची में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का उद्देश्य बिलासपुर को जल पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना है। गोबिंद सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी पर्यटन क्षमता को देखते हुए पैरासेलिंग की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम पर्यटकों को एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं- आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन

यह है पैरासेलिंग
पैरासेलिंग, जिसे पैरासेंडिंग के नाम से भी जाना जाता है। एक रोमांचकारी गतिविधि है। इसमें व्यक्तियों को एक संशोधित पैराशूट कैनोपी से जोड़ा जाता है। जिसे जमीन पर मोटर वाहन के पीछे खींचे जाने पर या पानी के ऊपर एक मनोरंजक नाव के पीछे खींचे जाने पर हवा में ऊपर उठने के लिए डिजाइन किया गया है। पैराग्लाइडिंग के विपरीत पैरासेलिंग में एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया पैराशूट होता है। जिसे पैरासेल कहा जाता है। पैरासेल को या तो नाव या वाहन से खींचा जाता है और इसका नियंत्रण ऑपरेटर के पास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed