फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now link your email ID with Aadhaar from the comfort of your home; free online facility launched.

Shimla: अब घर बैठे आधार से जोड़ें ईमेल आईडी, मुफ्त ऑनलाइन सुविधा शुरू

Fri, 03 Jul 2026 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 10:22 PM IST
सार

अब आधार धारक अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने का कार्य सीधे आधार एप के माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन
Now link your email ID with Aadhaar from the comfort of your home; free online facility launched.
यूआईडीएआई। - फोटो : X(@UIDAI)

विस्तार

 आधार से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने बड़ी पहल की है। अब आधार धारक अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने का कार्य सीधे आधार एप के माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और एक जुलाई 2026 से लागू कर दी गई है। यूआईडीएआई के अनुसार यह विशेष सुविधा अगले छह माह तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य लोगों को घर बैठे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के तहत उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन से ही आधार एप पर लॉगिन कर ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। नई सेवा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सुविधा शुरू होने के पहले दो दिन के भीतर ही देशभर में 2.5 लाख से अधिक लोगों ने अपने आधार रिकॉर्ड में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने का कार्य पूरा कर लिया। इससे स्पष्ट है कि आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यूआईडीएआई का कहना है कि आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक होने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। जब भी किसी सेवा या संस्था द्वारा आधार प्रमाणीकरण का अनुरोध किया जाएगा, आधार धारक को तत्काल ईमेल के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी। इससे उपयोगकर्ता अपने आधार के हर उपयोग पर नजर रख सकेंगे और किसी भी अनधिकृत गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। यह सुविधा साइबर सुरक्षा और डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आधार से जुड़े लेनदेन और प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं की निगरानी आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed