फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now attendance of teachers and students will be recorded through mobile app in primary schools of Himachal

Himachal News: हिमाचल के प्राइमरी स्कूलों में अब मोबाइल एप से लगेगी शिक्षकों, विद्यार्थियों की हाजिरी; जानें

Thu, 06 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल 2025 से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी। बीते वर्ष प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में इस व्यवस्था को ट्रायल आधार पर शुरू किया गया था। अब एक अप्रैल 2025 से इस अनिवार्य किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Now attendance of teachers and students will be recorded through mobile app in primary schools of Himachal
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी। एक अप्रैल 2025 से यह व्यवस्था सख्ती से लागू होगी। एप पर हाजिरी लगाते ही विद्या समीक्षा केंद्र में पूरा डाटा ट्रांसफर हो जाएगा। पहली से आठवीं कक्षा तक ऑनलाइन हाजिरी से आने और जाने का हिसाब रखा जाएगा। स्मार्ट उपस्थिति एप पर हाजिरी लगाते ही समय और लोकेशन एक साथ अपडेट हो जाएगी।

विज्ञापन


बीते वर्ष प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में इस व्यवस्था को ट्रायल आधार पर शुरू किया गया था। अब एक अप्रैल 2025 से इस अनिवार्य किया जा रहा है। बुधवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। मोबाइल के लिए अलग से एप बनाया गया है।

विज्ञापन

एप के माध्यम से शिक्षकों को स्टाफ लॉगिन से पहले खुद की हाजिरी दर्ज करानी होगी। उसके बाद अपनी कक्षा के सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे विद्यार्थियों का रियल टाइम डाटा एकत्र होगा। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को लागू किया है। हर जिले में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।

इस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों के नाम, स्कूल और कक्षावार सहित पूरा ब्योरा होगा। उसके आधार पर शिक्षा विभाग इसे मॉनिटर करेगा। उधर, बैठक के दौरान पुस्तकालयों में डिजिटल तकनीक अपनाने पर बल दिया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी शिक्षा सचिव ने अधिकारियों से आह्वान किया। उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में गुणात्मक शिक्षा देने को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed