{"_id":"0b56bc70e47f84f57e9ba85708447d80","slug":"notice-asp-dc-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों के प्रवेश निषेध बोर्ड पर एसपी और डीसी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों के प्रवेश निषेध बोर्ड पर एसपी और डीसी को नोटिस
अमर उजाला,शिमला
Updated Wed, 11 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल बिलासपुर स्थित मार्कंडेय मंदिर में संन्यासियों के मंदिर में शूद्रों का प्रवेश निषेध बोर्ड लगे होने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए बिलासपुर के डीसी अजय शर्मा, एसपी कपिल शर्मा, एसडीएम एमएल मेहता तथा मार्कंडेय मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन को अवमानना का नोटिस जारी कर 25 फरवरी तक जवाबतलब किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एवं लेखक एसआर हरनोट द्वारा मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश पारित किए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट पहले ही यह आदेश पारित कर चुका है कि मंदिर में इस तरह का प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंदिर प्रबंधन ने यह बोर्ड हटा लिया था। अब मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र में मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए बताया गया है कि इसी मंदिर में अब नया बोर्ड लगा लिया गया है।
विज्ञापन
यह हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है और स्पष्ट रूप से अवमानना का मामला है।