{"_id":"6234bb04e8bf8863856b404c","slug":"nitin-gadkari-said-construction-of-pandoh-bypass-to-takoli-section-of-nh-21-in-himachal-pradesh-is-75-percent-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी बोले: हिमाचल में राजमार्ग का निर्माण 75 प्रतिशत पूरा, नौ आधुनिक सुरंगें और 140 मीटर लंबा पुल बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडकरी बोले: हिमाचल में राजमार्ग का निर्माण 75 प्रतिशत पूरा, नौ आधुनिक सुरंगें और 140 मीटर लंबा पुल बनेगा
Fri, 18 Mar 2022 10:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिमाचल प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिमाचल प्रदेश
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:31 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि कभी दूर-दराज माने जाने वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास ने देश में तेज गति से विकास की पहल की है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (चंडीगढ़- मनाली) पर पंडोह बाईपास से टकोली तक फोरलेन का निर्माण 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके साथ ही तीव्र गति से काम चल रहा है। यह एक अत्याधुनिक परियोजना हैं। इस पैच में नौ आधुनिक सुरंगों और 140 मीटर लंबे बड़े पुल का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
ब्यास नदी के किनारे बन रहा फोरलेन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह सड़क कुल्लू, मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को लेह तक जोड़ेगी। सफर आरामदेह होगा और समय बचाएगा। साथ ही पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और लेह के सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की आवाजाही को भी सुविधाजनक बनाएगा।
विज्ञापन