{"_id":"6720e65549c29618df090624","slug":"news-impact-closed-ration-cards-will-be-restored-after-getting-e-kyc-done-department-has-extended-the-date-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: हिमाचल प्रदेश में ई-केवाईसी कराने पर बहाल होंगे बंद राशनकार्ड, विभाग ने इस दिन तक बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: हिमाचल प्रदेश में ई-केवाईसी कराने पर बहाल होंगे बंद राशनकार्ड, विभाग ने इस दिन तक बढ़ाई तिथि
Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ‘तीन माह तक राशन न लेने वाले 1350 कार्ड ब्लॉक’ शीर्षक से खबर प्रकाश की थी। इसमें राशन व ईकेवाईसी न कराए जाने का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राशनकार्डों में आधार संख्या, ई-केवाईसी और मोबाइल अपडेट कराने के बाद ही ब्लॉक किए गए राशनकार्ड बहाल किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने ईकेवाईसी और आधार कार्ड अपडेट कराने की तिथि बढ़ा दी है। 31 दिसंबर तक उपभोक्ता अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करा सकेंगे। पहले आधार संख्या पंजीकरण व ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। कई उपभोक्ताओं ने राशन कार्डों में आधार संख्या को पंजीकृत नहीं कराया। ऐसे में विभाग ने इन उपभोक्ताओं के राशनकार्ड को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया। विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि अगर निर्धारित समय में ईकेवाईसी और आधार कार्ड अपडेट नहीं किया गया तो राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ‘तीन माह तक राशन न लेने वाले 1350 कार्ड ब्लॉक’ शीर्षक से खबर प्रकाश की थी। इसमें राशन व ईकेवाईसी न कराए जाने का जिक्र किया गया था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक ई-केवाईसी और आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है। वह अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान, लोक मित्र केंद्र या एप डाउनलोड कर 31 दिसंबर तक अपलोड करा सकते हैं। ऐसा करने पर राशन कार्ड को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। ऐसे में लोग डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन