फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Newly appointed state president Bindal said will ensure 100% victory of BJP in Himachal in 2027

Himachal News : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिंदल बोले- हिमाचल में 2027 में भाजपा की 100% जीत सुनिश्चित करेंगे

Thu, 03 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 100 फीसदी जीत सुनिश्चित करनी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Newly appointed state president Bindal said will ensure 100% victory of BJP in Himachal in 2027
डॉक्टर राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी संगठन को अच्छी तरह से तैयार और अनुशासित किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को यह एहसास दिलाना है कि वह परिवर्तन का वाहक है। हमें 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 100 फीसदी जीत सुनिश्चित करनी है। इसके लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका तय होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, मैं व्यक्तिगत गौरव के लिए नहीं बल्कि पार्टी और हिमाचल के लोगों की सेवा करने के लिए आया हूं। भाजपा सुशासन, विकास और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। मैं यह सुनिश्चित करुंगा कि संगठन इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करे। बिंदल ने कहा कि भाजपा में धड़ेबाजी को जगह नहीं है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की शक्ति केंद्रित होकर एक दिशा में ही काम करेगी। समन्वय ही भारतीय जनता पार्टी का मूल शास्त्र है। जब शक्ति केंद्रित होकर एक ही दिशा में लगती है, तो परिणाम स्पष्ट होते हैं, भाजपा की सरकार बनती है और कांग्रेस हटती है। हम इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। आने वाले नगर निकाय चुनावों में भाजपा संगठन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। यह चुनाव केवल स्थानीय स्तर पर सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संगठनात्मक ताकत और रणनीति का परीक्षण भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेतृत्व की संख्या और गुणवत्ता ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाती है। यह पूंजी अब केवल गिनने की नहीं, बल्कि एक दिशा में लगाने की है। ये चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों की राह में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं। हम हर चुनाव-चाहे वह बड़ा हो या छोटा को समान गंभीरता और रणनीतिक योजना के साथ लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नेताओं का एक गैलेक्सी है। हमारे पास अनुभवी नेता हैं, ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और विचारधारा के प्रति निष्ठावान संगठन है। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह विचारधारा और प्रतिबद्धता से प्रेरित एक आंदोलन है। लाखों समर्पित कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़े हैं, लोगों के साथ हमारा गहरा जुड़ाव है। यह ताकत और जुड़ाव हमें अद्वितीय बनाता है। पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता को उसके समर्पण के बल पर कभी भी कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य 2027 है। इसके लिए हमें आज से ही शक्ति संचय शुरू करना होगा। हमें ऐसा संगठन तैयार करना है जो न केवल चुनाव जीते, बल्कि राज्य में 2047 तक निरंतर भाजपा की सरकार बनाए और विकसित हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़े। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का हिस्सा है। इसके लिए हर स्तर पर समन्वय, समर्पण और ऊर्जा की आवश्यकता होगी। हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर संगठन बनाने के लिए मिलकर काम करना है। हम दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed