फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New System: IAS officers to study alongside handling files and meetings; mandatory regular online learning.

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन लर्निंग

Sat, 29 Aug 2026 11:23 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

प्रशासन चलाने वाले अधिकारियों को अब हर महीने कम से कम एक घंटे आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन लर्निंग करनी होगी। राज्य सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों को इस ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच पर नियमित रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
New System: IAS officers to study alongside handling files and meetings; mandatory regular online learning.
आईएएस अधिकारी(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

फाइलों और बैठकों के बीच अब हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के लिए हर महीने पढ़ाई का समय भी तय होगा। प्रशासन चलाने वाले अधिकारियों को अब हर महीने कम से कम एक घंटे आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन लर्निंग करनी होगी। राज्य सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों को इस ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच पर नियमित रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। अफसरों को न केवल एक घंटे ऑनलाइन बैठकर लर्निंग का समय पूरा करना होगा, बल्कि उन्हें अपने विभाग, पद और जिम्मेदारियों के अनुरूप पाठ्यक्रम भी चुनकर पूरे करने होंगे। 

विज्ञापन

यानी वित्त, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ऊर्जा या किसी अन्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण ले सकेंगे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी निर्देशों में अधिकारियों को हर महीने न्यूनतम एक घंटे की लर्निंग पूरी करने और प्लेटफॉर्म पर नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। सरकार का जोर इस बात पर है कि अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक काम में व्यस्त न रहें, बल्कि बदलती जरूरतों के अनुसार लगातार नए कौशल और जानकारी भी हासिल करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

51.56 कंपोजिट स्कोर के साथ श्रेणी-बी में हिमाचल अव्वल
केंद्र सरकार ने आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर जुलाई 2026 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों की भागीदारी और प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी की है। विभिन्न मानकों के आधार पर तैयार राज्य श्रेणीकरण में हिमाचल प्रदेश ने श्रेणी बी में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल को 51.56 का कंपोजिट स्कोर मिला। गुजरात 51.18 अंक के साथ दूसरे और कर्नाटक 40.47 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। श्रेणी-बी में तेलंगाना 40.41 अंक के साथ चौथे, पंजाब 40.06 के साथ पांचवें, उत्तराखंड 34.49 के साथ छठे, जम्मू-कश्मीर 32.89 के साथ सातवें, नगालैंड 31.09 के साथ आठवें, छत्तीसगढ़ 30.79 के साथ नौवें और हरियाणा 30.71 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन

तीन श्रेणियों में बांटे गए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
राज्यों को सरकारी कर्मचारियों की संख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। एक लाख तक सरकारी कर्मचारी वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को श्रेणी-ए, एक लाख एक से पांच लाख तक कर्मचारियों वाले राज्यों को श्रेणी-बी और पांच लाख से अधिक कर्मचारियों वाले राज्यों को श्रेणी-सी में रखा गया है। हिमाचल की उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 51.56 अंक के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे गुजरात से महज 0.38 अंक आगे रहा। सरकार अब अधिकारियों की नियमित ऑनलाइन लर्निंग के जरिये इस प्रदर्शन को बनाए रखने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed