फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New species of butterfly found in Himachal Uttarakhand Jammu and Kashmir

Himachal News: हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में मिली तितली की नई प्रजाति, 20 साल के सर्वे के बाद खुलासा

Thu, 29 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 May 2025 05:00 AM IST
सार

20 साल के लंबे सर्वेक्षण और शोध के बाद एक अनोखी प्रजाति कैडिसफ्लाई की खोज की गई है। शोधकर्ता का दावा है कि अभी तक देश में कैडिसफ्लाई नामक प्रजाति का कोई डाटा उपलब्ध नहीं था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
New species of butterfly found in Himachal Uttarakhand Jammu and Kashmir
कैडिसफ्लाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे हिमालयी क्षेत्रों में पहली बार तितली की एक अनोखी प्रजाति कैडिसफ्लाई की खोज की गई है। डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, बीजीएसबी यूनिवर्सिटी राजौरी (जेएंडके) के वैज्ञानिक डॉ. साजद एच. पैरी ने 20 साल के लंबे सर्वेक्षण और शोध के बाद इस प्रजाति का खुलासा किया है। शोधकर्ता का दावा है कि अभी तक देश में कैडिसफ्लाई नामक प्रजाति का कोई डाटा उपलब्ध नहीं था और इसकी संख्या का भी कोई अनुमान नहीं था।

विज्ञापन

बुधवार को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की 110वीं वर्षगांठ पर सोलन के बड़ोग में आयोजित एक सेमिनार में डॉ. पैरी ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। डॉ. पैरी के अनुसार, देशभर में कैडिसफ्लाई की कुल 1,435 नई प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें से हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में लगभग 65 प्रजातियां पाई गईं। यह प्रजाति विशेषकर हिमाचल की नदियों के आसपास पाई जाती है। हालांकि, जलवायु परिवर्तन के चलते इनमें से कई प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडिसफ्लाई के लारवा से कुछ देशों में बनाए जाते हैं आभूषण
शोध के अनुसार, कैडिसफ्लाई अंडे देने से पहले एक विशेष प्रकार का शैल बनाती है। अंडों से निकलने वाला लारवा शरीर पर एक मजबूत और रंगीन परत बनाता है। यह इतना कठोर और आकर्षक होता है कि कुछ देशों में इससे आभूषण बनाए जाते हैं। एक छोटी सी माला की कीमत 15,000 रुपये से भी अधिक रहती है।
विज्ञापन

ट्राउट मछलियों को देंगे तो दो गुना तक बढ़ेगा उनका साइज
कैडिसफ्लाई नदियों के किनारे पाई जाती है, जहां ट्राउट मछली भी सामान्यतः रहती है। शोध में यह भी सामने आया कि ट्राउट मछली यदि नियमित रूप से कैडिसफ्लाई का सेवन करे, तो उसका आकार सामान्य से लगभग दोगुना हो सकता है। वर्तमान में ट्राउट फार्मों में मछलियों को सामान्य दाना दिया जाता है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है, जबकि कैडिसफ्लाई में प्रोटीन भरपूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed