फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New scheme to replace Himcare: Surgeries and 280 medicines free; AI to detect fraudulent claims.

हिमकेयर की जगह नई योजना: सर्जरी, 280 दवाएं निशुल्क, एआई पकड़ लेगा फर्जी क्लेम

Tue, 08 Sep 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
धर्मेंद्र पंडित, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

हिमकेयर की जगह नवंबर से नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने जा रही है। इस योजना में प्रदेश के पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
New scheme to replace Himcare: Surgeries and 280 medicines free; AI to detect fraudulent claims.
हिमाचल में लागू होगी नइई स्वास्थ्य बीमा नीति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर की जगह नवंबर से नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने जा रही है। इस योजना में प्रदेश के पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने योजना को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर लिया है। अगले सप्ताह बीमा कंपनियों से योजना के संचालन के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। नई स्वास्थ्य बीमा योजना में उपचार का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें 280 आवश्यक दवाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा सर्जरी से संबंधित सभी तरह के ऑपरेशन को भी बीमा कवर में लाने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में होने वाले बड़े खर्च से राहत मिलेगी
इससे मरीजों को गंभीर बीमारी या ऑपरेशन की स्थिति में अस्पताल में होने वाले बड़े खर्च से राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को कैशलेस और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। प्रदेश सरकार ने नई स्वास्थ्य बीमा योजना की पूरी तैयार कर ली है। इसी महीने कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। नई योजना की खासियत यह होगी कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से मेडिकल बिलों और क्लेम की जांच की जाएगी। अस्पतालों की ओर से उपचार के नाम पर भेजे जाने वाले बिलों और मरीज के उपचार से संबंधित रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेल नहीं खाने वाले दावों को एआई सिस्टम पकड़ लेगा
संदिग्ध पैटर्न, एक जैसे या असामान्य बिल, फर्जी बिल और उपचार से मेल नहीं खाने वाले दावों को एआई सिस्टम पकड़ लेगा। इसके बाद संबंधित क्लेम की आगे जांच की जाएगी। फर्जी बिल बनाकर बीमा राशि हासिल करने की कोशिश करने वाले अस्पतालों या अन्य संबंधित लोगों पर कार्रवाई का प्रावधान भी किया जा रहा है। दोष साबित होने पर सजा और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। इससे योजना में होने वाली वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी। योजना के तहत लाभार्थियों को उपचार देने, अस्पतालों के पैनल में शामिल होने, क्लेम निपटाने, दवाओं और ऑपरेशन के कवरेज सहित निगरानी व्यवस्था को शामिल किया गया है। अगले सप्ताह आवेदन मांगे जाने के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

नई स्वास्थ्य बीमा योजना में 280 दवाएं और सर्जरी के सभी ऑपरेशन बीमा कवर में शामिल किए गए हैं। धंधलियां करने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई का भी प्रावधान है।- आशीष सिंहमार, सचिव स्वास्थ्य, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed