फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new president of Himachal BJP will be decided in ten days

Himachal BJP: दस दिन में तय हो जाएगा हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष, इन नामों पर चर्चा; टटोली जा रही है नब्ज

Sat, 18 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की। 

विज्ञापन
new president of Himachal BJP will be decided in ten days
बीजेपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष 10 दिन में तय हो जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को जितेंद्र सिंह ने राजधानी शिमला में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नब्ज को टटोला। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की। कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद सिकंदर कुमार सहित कई नेताओं से भी गुफ्तगू की।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए उन्हें शिमला से तुरंत लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के निपटते ही जितेंद्र सिंह फिर हिमाचल आएंगें। उसके बाद प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान मंडल व जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों के अलावा पूर्व पदाधिकारियों से भी मंत्रणा करेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई नेता रेस में है, इनमें सांसद राजीव भारद्वाज, इंदू गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सतपाल सिंह सत्ती, बिक्रम सिंह सहित अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा तो यहां तक है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर जातीय संतुलन को देखा जाए तो किसी ब्राह्मण चेहरे को ही पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अनुसूचित जाति वर्ग से सुरेश कश्यप पहले पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश की आधी आबादी को अगले चुनावों में साधने के लिए किसी महिला को भी प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्रों की दावेदारी मंडी से ज्यादा मजबूत है। मंडी से जयराम ठाकुर भाजपा विधायक दल के नेता है। नेता प्रतिपक्ष राजपूत है, ऐसे में ब्राह्मण नेता की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। जितेंद्र सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनावों का भी फीडबैक लिया। प्रदेशाध्यक्ष के साथ भाजपा केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चयन होना है, इसे लेकर भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी जितेंद्र सिंह वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed