{"_id":"8d9c61447d4650056a6267d2cff08d3b","slug":"new-corruption-charges-against-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र पर फिर लगे भ्रष्टाचार के आरोप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र पर फिर लगे भ्रष्टाचार के आरोप!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Feb 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा कि हिमाचली होने के बावजूद अपने बेटे और बेटी के नाम पर कंपनी का पंजीकरण उन्होंने दिल्ली में क्यों करवाया?
विज्ञापन
रणधीर ने आरोप लगाया कि दिल्ली के डेरामंडी तहसील हौजखास महरौली नई दिल्ली में आठ बीघा 19 बिस्वा का फार्म हाउस खरीदा। इसके पंजीकरण के समय खेती लायक भूमि और बाउंड्रीवाल ही दिखाई गई।
विज्ञापन
हालांकि फार्म हाउस में आलीशान बंगला, स्वीमिंग पूल और चार आलीशान कमरे भी हैं। इन्हें क्यों फार्म हाउस के पंजीकरण के समय छिपाया? मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि पंजीकरण के समय बंगले सहित अन्य संपत्ति को महज स्टांप ड्यूटी बचाने के लिए नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
इससे सरकार को स्टांप ड्यूटी के रूप में करोड़ों रुपये का चूना लगा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि 25 करोड़ की संपत्ति का पंजीकरण महज एक करोड़ 20 लाख रुपये में करवा कर स्टांप ड्यूटी की चोरी की है।
इस संपत्ति को 2012 के चुनावों में दिए गए शपथपत्र में छिपाया गया।