फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New building construction rules implemented in TCP areas of HP house height fixed at 21 meters in urban areas

Himachal: हिमाचल में टीसीपी एरिया में भवन निर्माण के नए नियम लागू, शहरी क्षेत्रों में घर की ऊंचाई 21 मीटर तय

Tue, 09 Dec 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Dec 2025 03:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया में अब आवासीय भवनों की अधिकतम ऊंचाई 21 मीटर तक और मल्टीलेवल पार्किंग की ऊंचाई 25 मीटर तक हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
New building construction rules implemented in TCP areas of HP house height fixed at 21 meters in urban areas
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया में भवन निर्माण के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। नए नियमों में आवासीय, व्यावसायिक, पर्यटन, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक उपयोग वाली इमारतों के लिए प्लॉट आकार, फ्लोर एरिया अनुपात (एफएआर), सेटबैक और भवन की अधिकतम ऊंचाई के मानकों में बदलाव किए गए हैं। नियमों के अनुसार, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एरिया में अब आवासीय भवनों की अधिकतम ऊंचाई 21 मीटर तक और मल्टीलेवल पार्किंग की ऊंचाई 25 मीटर तक हो सकेगी।

विज्ञापन

वहीं, व्यावसायिक और पर्यटन उपयोग की इमारतों की ऊंचाई सड़क की चौड़ाई के अनुसार तय होगी। पांच मीटर चौड़ी सड़क पर 21 मीटर तक ऊंचे भवन की अनुमति होगी। पार्किंग मानक को भी क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ाया गया है। 4000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र वाले पर्यटन या वाणिज्यिक परिसरों में प्रति 100 वर्ग मीटर पर तीन कार पार्किंग स्थान अनिवार्य होंगे। मल्टीप्लेक्स और सिनेप्लेक्स के लिए 4000 वर्ग मीटर का न्यूनतम क्षेत्र निर्धारित किया गया है, जिसमें रेस्टोरेंट, फूड आउटलेट, जिम और मनोरंजन केंद्र भी शामिल किए जा सकेंगे। नए नियमों के तहत अब सभी निर्माणों के लिए स्वामित्व प्रमाण पत्र अनिवार्य है। एनओसी, ऑक्यूपेंसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भवन
पृथक (अलग) भवन : 150–250 (वर्ग मी.) सामने 2 मीटर, दाहिनी ओर 1.50 मीटर, बाईं ओर 1.50 मीटर, पीछे 1.50 मीटर (सेट बैक)
अर्ध पृथक (आधा अलग) भवन : 120–250 (वर्ग मी.) सामने 2 मीटर, दाहिनी ओर 1.50 मीटर, बाईं ओर 1.50 मीटर, पीछे 1.50 मीटर
दो ओर से साझा दीवार वाले भवन : 90–120 (वर्ग मी.) सामने 2 मीटर, पीछे 1.50 मीटर
 
विज्ञापन

व्यावसायिक भवन :
स्वतंत्र दुकान / शोरूम 10 से 30 वर्ग मी. - सामने 2 मीटर, पीछे 1 मीटर (सेट बैक)
कच्ची दुकान साझा दीवार 30 से 100 वर्ग मी.- सामने 2 मीटर, पीछे 1 मीटर
कच्ची दुकान साझा दीवार 100 से 250 वर्ग मी.- सामने 2 मीटर, दाहिनी ओर 1.50 मीटर, बाईं ओर 1.50 मीटर, पीछे 1 मीटर
250 से 500 वर्ग मी. - सामने 3 मीटर, दाहिनी ओर 2 मीटर, बाईं ओर 2 मीटर, पीछे 1.75 मीटर

पर्यटन इकाइयां
250–500 (वर्ग मी.) सामने 3 मीटर, दाहिनी ओर 2 मीटर, बाईं ओर 2 मीटर, पीछे 2 मीटर (सेट बैक)
500–1500 (वर्ग मी.) सामने 5 मीटर, दाहिनी ओर 3 मीटर, बाईं ओर 3 मीटर, पीछे 3 मीटर
1500- 2500 (वर्ग मी.) सामने 7 मीटर, दाहिनी ओर 4 मीटर, बाईं ओर 4 मीटर, पीछे 4 मीटर
2500- 4000 (वर्ग मी.) सामने 9 मीटर, दाहिनी ओर 5 मीटर, बाईं ओर 5 मीटर, पीछे 5 मीटर

सिनेमा/सिनेप्लेक्स
4000 वर्ग मी. - सामने 15 मीटर, दाहिनी ओर 7.50 मीटर, बाईं ओर 7.50 मीटर, पीछे 7.50 मीटर (सेट बैक)
मल्टीप्लेक्स
4000 वर्ग मी. - सामने 15 मीटर, दाहिनी ओर 9 मीटर, बाईं ओर 9 मीटर, पीछे 9 मीटर

मल्टीलेवल पार्किंग : 500–1500 (वर्ग मी.) सामने 5 मीटर, दाहिनी ओर 4 मीटर, बाईं ओर 4 मीटर, पीछे 4 मीटर (सेट बैक)
1500–4000 (वर्ग मी.) सामने 10 मीटर, दाहिनी ओर 5 मीटर, बाईं ओर 5 मीटर, पीछे 5 मीटर
4000 (वर्ग मी. से अधिक) सामने 12 मीटर, दाहिनी ओर 7.50 मीटर, बाईं ओर 7.50 मीटर, पीछे 7.50 मीटर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed