फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Neither posts will be created nor new institutions will be opened in Himachal for three months

Himachal News: हिमाचल में तीन महीने न पद सृजित होंगे, न नए संस्थान खुलेंगे, वित्त विभाग के महकमों को आदेश

Thu, 26 Dec 2024 01:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन महीने तक सामान्य परिस्थिति में न कोई पद सृजित होगा, न नए संस्थान खुलेंगे और न ही स्तरोन्नत होंगे। केवल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विशेष मंजूरी पर ही नए संस्थान खोलना, स्तरोन्नयन या नए पदों का सृजन निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
Neither posts will be created nor new institutions will be opened in Himachal for three months
वित्त विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन माह तक सामान्य परिस्थिति में न कोई पद सृजित होगा, न नए संस्थान खुलेंगे और न ही स्तरोन्नत होंगे। इन्हें अगले बजट तक के लिए टाला जा रहा है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस वित्तीय वर्ष की जनवरी से मार्च तक चलने वाली चौथी तिमाही के लिए आर्थिक प्रबंधन के चलते यह निर्णय लिया है। केवल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विशेष मंजूरी पर ही नए संस्थान खोलना, स्तरोन्नयन या नए पदों का सृजन निर्भर रहेगा।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने विभागों को इस संबंध में अगले बजट के लिए ब्योरा भेजने के निर्देश जारी किए हैं। अगर नए संस्थानों को खोलने, इनके स्तरोन्नयन और नए पदों के सृजन के लिए बजट प्रावधान अंतिम तिमाही में किया जाए तो इससे चालू वित्तीय वर्ष में ही खर्च किया जा सकता है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य उन योजनाओं पर ज्यादा है, जो चालू वित्तीय वर्ष में ही लागू हो पाएं और जिनके लिए पहले से ही बजट प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सभी विभागों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे नए पद सृजन के प्रस्ताव अगले बजट को लक्षित करके ही भेजें और नए संस्थानों को खोलने या स्तरोन्नयन के लिए अगले बजट में अपने प्रस्ताव भेजें। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले बजट में नए पद सृजन, नए संस्थानों को खोलने और स्तरोन्नयन के लिए प्रावधान किए जाएंगे। इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में विधायक प्राथमिकता की बैठक
योजना आकार तय करने के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक जनवरी के लिए दूसरे हफ्ते में हो सकती है। इसमें सभी विधायकाें से उनकी प्राथमिकताएं मांगी जाएंगी। जनवरी के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा प्रवास पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed