फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Negligence of postal department letter reached the house of youth on the day of interview in Bilaspur Himachal

Himachal News: 10 KM की दूरी तय करने में डाक विभाग को लग गए 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक के घर पहुंचा पत्र

Wed, 19 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में डाक विभाग को 13 दिन लग गए। साक्षात्कार वाले दिन ही युवक के घर साक्षात्कार का पत्र पहुंचा। 
 

विज्ञापन
Negligence of postal department letter reached the house of youth on the day of interview in Bilaspur Himachal
डाक विभाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डिजिटल युग में जहां संचार के माध्यम तेज हो गए हैं, वहीं डाक विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली अब भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ताजा मामला भराड़ी क्षेत्र से सामने आया है, जहां मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में डाक विभाग को 13 दिन लग गए। साक्षात्कार वाले दिन ही युवक के घर साक्षात्कार का पत्र पहुंचा। हालांकि, जल शक्ति विभाग ने युवक को साक्षात्कार का मौका दे दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पडयालग पंचायत के डोहरु गांव निवासी कुणाल सिंह ने पिछले साल जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए आवेदन किया था। विभाग ने अब 18 फरवरी 2025 को उसका साक्षात्कार निर्धारित किया था। इसके लिए विभाग ने प्रतिभागियों को डाक के माध्यम से साक्षात्कार पत्र भेजे। कुणाल वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा है। उसने घरवालों को कहा था कि कोई भी जरूरी पत्र आने पर तुरंत उसे फोन करके सूचित करें। लेकिन जब 18 फरवरी की सुबह साक्षात्कार पत्र उसके घर पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग की ओर से यह पत्र 5 फरवरी को जारी किया गया था। साक्षात्कार घुमारवीं में सुबह 11 बजे होना था और इतने कम समय में चंडीगढ़ से घुमारवीं पहुंच पाना संभव नहीं था। मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 13 दिन लगना विभाग की लापरवाही बयां कर रही है। यह कोई साधारण पत्र नहीं, बल्कि युवक के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जल शक्ति विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो युवक को साक्षात्कार में पहुंचने के लिए शाम का समय दिया गया। इस पर कुणाल चंडीगढ़ से जल शक्ति विभाग के कार्यालय घुमारवीं पहुंच गया। इस मामले में घुमारवीं पोस्ट मास्टर सुरेश धीमान ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं। वहीं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मस्तराम चौहान ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली थी और युवक को साक्षात्कार के लिए बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed